खास किताब : गंगापुत्र भीष्म

गंगापुत्र भीष्म

प्रभात प्रकाशन जहां विभिन्न विषयों पर विद्वान लेखकों की पुस्तकों का प्रकाशन कर रहा है वहीं भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के महान नायकों के जीवन चरित्र को पाठकों के सम्मुख प्रमुखता से प्रस्तुत करने वाले लेखकों की पुस्तकों की लंबी श्रृंखला जारी रखे है। इसी श्रृंखला में महाभारत के सबसे महत्वपूर्ण पात्र यानी कौरव-पांडव दोनों पक्षों के पितामह भीष्म की जीवन यात्रा पर प्रख्यात लेखक अंकुर मिश्रा की 'गंगापुत्र भीष्म' पुस्तक प्रकाशित की है।

'गंगापुत्र भीष्म' के लेखक अंकुर मिश्रा ने 2018 से आजतक अल्प समय में लेखन क्षेत्र में अहम मुकाम हासिल किया है। भीष्म महाभारत के ऐसे पात्र हैं जो जन्म से मृत्यु तक अपने राष्ट्र, कुल तथा आर्य संस्कृति तक पूरी तरह समर्पित रहे हैं तथा उन्होंने महाभारत के युद्ध में विशेष भूमिका निभाई।

साम्राज्य रहना या फिसलना आवश्यक नहीं होता है। आवश्यक होता है मनुष्यता पर टिके रहना, आवश्यक होता है उच्च कर्म करना, साम्राज्य देना या छीन लेना विधाता के हाथ में है।
खास किताब : गंगापुत्र भीष्म

यह पुस्तक लेखक ने भले ही भीष्म पितामह के बारे में लिखी है लेकिन इसमें उनसे जुड़ी तमाम ऐसी घटनायें शामिल हैं जिसमें हस्तिनापुर यानी कुरुवंश और तत्कालीन भारतीय राजवंशों की दशा तथा दिशा पर भी प्रकाश डाला गया है। वास्तव में यह पुस्तक कोई धर्म ग्रंथ अथवा इतिहास न होकर एक उपन्यास की तरह लिखी गयी है। लेखक ने इसे भीष्म की आत्मकथा की तरह प्रस्तुत कर एक स्तरीय उपन्यास के रुप में ढाला है। लेखक ने सभी पात्रों के साथ न्याय करने की पुरजोर कोशिश की है, फिर तत्कालीन सामाजिक विसंगतियों को भीष्म के जरिए न्यायोचित भी ठहराया है।

यदि ईश्वर मनुष्य को दु:ख अधिक दे रहा है तो समझो, वह मनुष्य ईश्वर को प्रिय है, ईश्वर नहीं चाहता, वह संसार के मायाजाल में अधिक उलझे।
गंगापुत्र भीष्म

पुस्तक भले ही महाभारत के एक बहुत महत्वपूर्ण पात्र पर केन्द्रित है लेकिन इससे हमें महाभारतकालीन राज्य व्यवस्था, सांस्कृतिक परंपरा, राष्ट्रीयता और सामाजिक जीवन के बारे में भी पता चलता है। लेखक ने एतिहासिकता में अपनी कल्पनाशक्ति का भी पूरा प्रयोग किया है। भीष्म की धर्मनिष्ठ तथा श्रीकृष्ण द्वारा प्रदत्त धर्म की सम्यक व्याख्या की जानकारी देने वाली यह पुस्तक और भी पठनीय है।

गंगापुत्र भीष्म
लेखक : अंकुर मिश्रा 
प्रकाशक : प्रभात प्रकाशन
पृष्ठ : 192
किताब लिंक : https://amzn.to/32gHzAX