Miracles of Face Yoga : सुन्दर और स्वस्थ चेहरे के लिए योग

Miracles of Face Yoga

कुछ समय के व्यायाम मात्र से ही डार्क सर्कल, पिंपल, झुर्रियां, दाग, डबल चिन आदि ​समस्याओं का निराकरण होता है।

इसके कारण तनाव तथा अन्य प्रकार के मानसिक विकारों से भी मुक्ति मिल रही है...

देश की चर्चित योग विशेषज्ञ मानसी गुलाटी एक ख़ास किताब लाई हैं जिसका नाम है -फेस योगा। किताब को प्रकाशित किया है प्रभात पेपरबैक्स ने। इसमें उन्होंने चेहरे के लिए कई व्यायाम बताए हैं जिन्हें कोई भी, कहीं भी, कभी भी कर सकता है। जो तरीके उन्होंने बताए हैं, वे बेहद आसान हैं।

योग करने से मन-मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहता है। यह एक स्वस्थ संसार रचता है। मानसी गुलाटी ने योग को नई परिभाषा दी है। फेस योगा चेहरे की मासपेशियों को स्वस्थ करता है। बेजान चेहरे में जान आ जाती है। त्वचा निखर जाती है और व्यक्ति अपनी उम्र से कई साल अधिक कम उम्र का दिखने लगता है। मतलब वह उसकी त्वचा जवान दिखने लगती है। इससे आत्मविश्वास भी विकसित होता है।

सुन्दर और स्वस्थ चेहरे के लिए योग
फेस योगा में अलग-अलग मुद्राओं द्वारा चेहरे के विकारों को दूर किया जाता है। इससे खून का प्रवाह ठीक रहता है। शरीर में बनने वाले विषाक्त पदार्थ भी खत्म होते हैं। कुछ समय के व्यायाम मात्र से ही डार्क सर्कल, पिंपल, झुर्रियां, दाग, डबल चिन आदि समस्याओं का निराकरण होता है। इसके कारण तनाव तथा अन्य प्रकार के मानसिक विकारों से भी मुक्ति मिल रही है।

यह ऐसा योग है जिसे किसी भी समय किया जा सकता है -उठते, बैठते, लेटे हुए, कुर्सी पर, कार-बस में, कहीं भी। सबसे अच्छी बात यह कि इसे करने के लिए सिर्फ कुछ मिनट चाहिए। और इसके करने के लिए किसी खास तरह का प्रबंध करने की भी आवश्यकता नहीं है। बिना एक भी पैसा खर्च किए आप अपने चेहरे को पहले से ज्यादा जवान और खिला-खिला बना सकते हैं।

फेस योगा से झुर्रियां तो दूर होती हैं, साथ ही चेहरे की मांसपेशियों भी सक्रिय हो जाती हैं। यह एक तरह से संतुलन बनाने का काम करता है।

मानसी गुलाटी फेस योगा
मानसी गुलाटी फेस योगा
इस पुस्तक में मानसी गुलाटी ने आंखों के लिए भी योगासन बताए हैं। काले घेरे व आंखों में अन्य परेशानियों को दूर करने के लिए उन्होंने जो तरीके बताए हैं, वे बेहद आसानी से अपनाए जा सकते हैं।

पुस्तक में सांस लेने के भी अलग-अलग व्यायामों की जानकारी दी गई है। साथ में वजन कम करने के लिए आसन और उन्हें करने के तरीके भी बताए गए हैं। इसके अलावा सुखमय निंद्रा के लिए भी मानसी गुलाटी ने कुछ आसन बताए हैं जिन्हें करने का तरीका तस्वीरों के साथ बताया गया है।

किताब में डायब​टीज, सिरदर्द, रजोनिवृत्ति आदि में होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए आसन और मुद्राएं आसान भाषा में समझायी गयी हैं। योग करने के साथ उचित खानपान की अच्छी जानकारी प्रदान की है। यह पुस्तक स्वस्थ तन और मन के लिए बेहद खास है।

Miracles of Face Yoga
लेखक : मानसी गुलाटी
प्रकाशक : प्रभात प्रकाशन
पृष्ठ : 184
किताब लिंक : https://amzn.to/31h6Qur