जैक मा दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं। उनकी कहानी एक आम इंसान से खास बनने की कहानी है।
अलीबाबा जैसी कंपनी खड़ी कर उन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि कोई भी चाहे तो क्या नहीं कर सकता और यकीनन उन्होंने इतिहास रचा है।
प्रभात प्रकाशन ने उनकी तीन पुस्तकें -'जैका मा की बायोग्राफी', 'जैक मा के सक्सेस सीक्रेट्स' और 'जैक मा के प्रेरक विचार' प्रकाशित की हैं।
जैका मा की बायोग्राफी
यह पुस्तक जैक मा के संघर्ष, लगन, परिश्रम, दूरदर्शिता, उद्यमशीलता और बड़ी सोच की प्रामाणिक यशोगाथा है, जो हर पाठक को प्रेरणा प्रदान करती है। साथ ही जैक मा की तरह सफलता की ऊँची उड़ान भरने की ऊर्जा भी देती है।
इस पुस्तक को हनादी फालकी ने लिखा है। हनादी वेकअप इंडिया एजुकेशन एंड मेडिकल ट्रस्ट की कार्यकारी निदेशक हैं तथा बच्चों के लिए रचनात्मक कार्यशालाएं भी आयोजित करती हैं। उन्हें कई प्रतिष्ठित सम्मान मिले हैं। वे कई चर्चित पुस्तकों की लेखक भी हैं।
हनादी फालकी ने जैक मा के बचपन के दिनों से लेकर उनके जीवन के संघर्षों, विवादों आदि की विस्तार से चर्चा की है। यह किताब जैक मा के जीवन पर बहुत अच्छी तरह से प्रकाश डालती है।
किताब का लिंक : https://amzn.to/3EsqqCa
जैक मा के सक्सेस सीक्रेट्स
इस पुस्तक को स्वाति गौतम ने लिखा है। जिस समय सभी लोग उनके साथ चलने के लिए तैयार थे, उस समय जैक मा ने खुद से वादा किया- 'मेरे साथियों ने कभी मुझे सिर झुकाने का अवसर नहीं दिया। मैं भी किसी कीमत पर उनका सिर झुकने नहीं दूँगा।' उन्होंने जो सपना देखा, वह पूरा किया। जब हर तरफ नकल की होड़ लगी थी, जैक मा ने अपना अलग रास्ता बनाया और उस रास्ते पर चलकर सफलता के झंडे गाढ़ दिए। जैक मा बेशक एक छोटे व्यापारी थे, लेकिन वे नैसर्गिक कारोबारी थे। उनमें महत्त्वाकांक्षी योजनाओं को सहज रूप से अनुपात में रखने की क्षमता थी।
आज मुश्किल है। कल और भी मुश्किल होगा, कल के बाद जो सुबह आएगी, वह बहुत खूबसूरत होगी, लेकिन अधिकतर लोग कल शाम हार मान लेते हैं। आपको मेहनत करने की जरूरत है। हर मुश्किल समय, हर समस्या, जो आपके सामने आती है, वह खुद को तैयार करने का सबसे बड़ा साधन होती है।
इस पुस्तक में जैक मा के सक्सेस सीक्रेट्स हैं जिनसे प्रेरित होकर सफलता प्राप्त की जा सकती है।
किताब का लिंक : https://amzn.to/3w0fJDV
जैक मा के प्रेरक विचार
मा युन नाम का एक साधारण बालक कैसे अरबों डॉलर की कंपनी अलीबाबा डॉटकॉम का मालिक जैक मा बन गया, इसके पीछे की जिंदगी के कठोर धरातल पर लिखी कथा न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि कैसे कण को पर्वताकार में परिवर्तित किया जा सकता है, यह सरल शब्दों में हमें बताती है और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
जैक मा की अनावृत्त जीवन-गाथा केवल दिमागी ताकत पर भरोसा करती है। सफल होने के लिए जरूरी नहीं कि आपके पास ताकत और पैसा हो, इन सभी को दिमागी ताकत से हासिल किया जा सकता है। अगर आप दुनिया की परवाह न करते हुए धैर्यपूर्वक अपने लक्ष्य की ओर मजबूती से बढ़ते रहें तो दुनिया की कोई ताकत आपको सफल होने से नहीं रोक सकती। जैक की जीवन-गाथा और प्रेरक विचारों से इसे सीखा और जीवन में उतारा जा सकता है।
सफलता व असफलता हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। यह हमारे ऊपर निर्भर करता है कि हम उन असफलताओं से निराश होते हैं या उनसे कुछ सीखते हुए आगे बढ़ते हैं। लेकिन क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि जो इनसान एक साधारण सी नौकरी पाने के लिए भी कई बार रिजेक्ट हुआ हो, वह आज अपने देश का सबसे अमीर व्यक्ति बन सकता है। जी हाँ, दोस्तो, यह बिल्कुल सच है। सच्ची मेहनत और लगन के साथ सबकुछ हासिल किया जा सकता है।
यह कर दिखाया है जैक मा ने। ये वही जैक मा हैं, जिन्होंने चीन की सबसे बड़ी इ-कॉमर्स साइट अलीबाबा का निर्माण किया। जैक अलीबाबा ग्रुप के संस्थापक हैं।
यह पुस्तक जैक मा के प्रेरक विचारों को हमारे सामने प्रस्तुत करती है। उनके विचारों को संकलित किया है महेश दत्त शर्मा ने।
किताब का लिंक : https://amzn.to/3EwoCbc