एलन मस्क पर तीन खास किताबें

एलन मस्क पर तीन खास किताबें

प्रभात प्रकाशन ने विश्व के सबसे महान् और शानदार आधुनिक आविष्कारकों में से एक एलन मस्क पर तीन पुस्तकें प्रकाशित की हैं। मस्क नए भविष्य की रचना करने में जुटे हैं। उनकी अलग-अलग कंपनियां आज प्रतिष्ठा के चरम पर हैं। उनकी सोच और योजनाओं की दुनिया कायल है।

'एलन मस्क की बायोग्राफी', 'एलन मस्क के सक्सेस सीक्रेट्स' और 'एलन मस्क के प्रेरक विचार' -इन किताबों को  युवाओं को खास तौर पर पढ़ना चाहिए। ये प्रेरणादायक पुस्तकें हमें सफलता, दृढ़-इच्छाशक्ति, विश्वास, दूरदर्शी सोच के बारे में विस्तार से बताती हैं।

एलन मस्क की बायोग्राफी / दिगंत राय
एलन मस्क की बायोग्राफी

इस पुस्तक के लेखक हैं दिगंत राय। उन्होंने एलन मस्क के शुरुआती जीवन से लेकर उनके अरबपति बनने तक की कहानी को यहां संजोया है। कैसे एलन का जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहा? कैसे उनके सामने चुनौतियों का अंबार लगा? किस तरह उन्होंने अपने जुझारुपन से हर चुनौती का सामना किया? यह सब इस किताब में पढ़ा जा सकता है।

एलन मस्क की सफलता का राज क्या है, यह भी यहां पढ़ा जा सकता है। कुल मिलाकर यह पुस्तक एलन मस्क के जीवन का बारीकी और गहराई से निरीक्षण करती है। इस पुस्तक में हम मस्क के साक्षात्कार, उनके प्रेरक विचार भी पढ़ेंगे।

किताब का लिंक : https://amzn.to/3GqQ3oA

एलन मस्क के सक्सेस सीक्रेट्स / रैंडी किर्क
एलन मस्क के सक्सेस सीक्रेट्स

कई बेस्टसेलिंग पुस्तकों के लेखक रैंडी किर्क ने इस पुस्तक के जरिए हमें एलन मस्क के सिद्धांतों, उनके कार्य करने की अलग शैली और उनकी सफलता के सीक्रेट्स से परिचय कराया है। यह किताब प्रेरित करने वाली किताब है।

एलन मस्क ने अपने स्टार्टअप से तीन साल में जिप 2 को 22 मिलियन डॉलर की कमाई तक पहुँचाया। फिर एक स्टार्टअप से चार साल में 160 मिलियन डॉलर की आय तक ले गए। उसके बाद उन्होंने स्पेसएक्स और टेस्ला को बनाया, जिनसे मस्क की कुल संपत्ति आज 200 बिलियन डॉलर की है।

रैंडी कर्क उन 16 सिद्धांतों का रहस्य खोल रहे हैं, जो एलन मस्क को उद्यम से जुड़े उनके फैसलों में राह दिखाते हैं-ऐसा दूरदर्शी कैसे बनें कि मुनाफा भी कमा सकें, सफल कारोबार चलाने के सिद्धांतों को कैसे जानें, अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए एलन मस्क नेटवर्किंग का इस्तेमाल कैसे करते हैं, आपको अपनी धुन और लगन का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए, कारोबार चाहे कितना भी बड़ा या छोटा हो, उसे अधिकतम फायदेमंद कैसे बनाएँ, गुणवत्ता और लागत को लेकर लीक से हटकर सोच रखना, क्यों द एलन मस्क मेथड (एलन मस्क का तरीका) से कोई भी उपक्रम सफल हो जाता है।

किताब का लिंक : https://amzn.to/3GkaB2a

एलन मस्क के प्रेरक विचार
एलन मस्क के प्रेरक विचार

यह पुस्तक एलन मस्क के प्रेरक विचारों से भरी है। महेश दत्त शर्मा ने पुस्तक का संपादन किया है।

अगर आपके जीवन में कुछ ऐसा है, जो करना आपके लिए बहुत खास है तो दुनिया कितनी भी विपरीत क्यों न हो, वह आपको जरूर करना चाहिए, फिर वह काम कितना भी असाधारण क्यों न हो। एलन मस्क के सपने इतने बड़े हैं कि लोगों को कुछ समय पहले वह विज्ञान फिक्शन नजर आते थे या परिकल्पना से लगते थे। जिनके मन में विश्वास होता है, सफलता उन्हीं के पास आती है। बचपन में कभी अँधेरे से डरनेवाले एलन बड़े होकर न तो किसी से डरे, न ही किसी जोखिम से डरे, फिर चाहे वह जोखिम कितना भी बड़ा क्यों न हो।

किताब का लिंक : https://amzn.to/3pFZeM6