समय पत्रिका लाया है कुछ ऐसी किताबें जिन्हें आप इन दिनों पढ़ना चाहेंगे। शीला राय शर्मा की पुस्तक 'खिड़की' 21 कहानियों का संग्रह है। यह उनका पहला कहानी संग्रह है। डॉ. रश्मि का नया उपन्यास 'घाटी' कश्मीरी पंडितों के पलायन की त्रासदी पर आधारित है। 'स्वदेश' में ममता चन्द्रशेखर ने बौद्धिक प्रतिभा पलायन या ब्रेन ड्रेन के मुद्दे को एक उपन्यास की शक्ल के रुप में प्रस्तुत किया है। आई.आर.एस. सुरेन्द्र मोहन की प्रेरणादायक पुस्तक 'हौसले की ऊँची उड़ान' सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बहुत जरुरी किताब है। यह केवल लेखक का सफरनामा नहीं है, बल्कि उस दौरान जो उन्होंने अनुभव किए उनका भी दस्तावेज है। डॉ. योजना साह जैन की पुस्तक 'इमली का चटकारा' एक रोचक किताब है।
खिड़की
शीला राय शर्मा की कहानियों का पर्यावरण सामाजिक होकर भी अधिकतर पारिवारिक है। कहानियाँ ‘सौतेली माँ’ और ‘चिल्लर बहू’ दो भिन्न वातावरण से जनमती हैं लेकिन दोनों के जीवन-मूल्य जैसे विवाह संस्था और धर्म के आधार पर संचालित हैं। इस जंजीर की कड़ी ही कहानी ‘खिड़की’ है। इसमें मनोविज्ञान की भीतरी तहों का कार्य-व्यापार है। सूक्ष्म मनोभावों का अंकन यहाँ गौरतलब है। कहन की ऐसी विशेषता भी द्रष्टव्य है जो अन्य कथा-कथन से अप्रभावित है। यही पाठ में विश्वसनीयता पैदा करता है। यह कहानीकार का अपना संवेदना, कथ्य और कहन का संसार है। यह निजता का ऐसा हस्ताक्षर है जो मौलिक है।
लेखक : शीला राय शर्मा
प्रकाशक : प्रभात प्रकाशन
किताब का लिंक : https://amzn.to/2WHwndR
घाटी
हिंसा का पुराना इतिहास रहा है। सभ्यता के साथ ही हिंसा या प्रभुत्व स्थापना हेतु स्वयं को श्रेष्ठ सिद्ध करना और सामनेवाले का दमन करना पुराने समय से होता आया है। हिंसा का सहारा लेकर ही मनुष्य अपने अस्तित्व को सुरक्षित रखता आया है और अन्य जीवों पर प्रभुत्व जमाता आया है, लेकिन जब जाति, धर्म, पंत, संप्रदाय या मजहब के नाम पर हिंसा होती है तो मानवता शर्मसार हो उठती है। ऐसा अनेक बार हुआ है कि इन सबके नाम पर मनुष्य ने मनुष्य को ही मौत के घाट उतारा है। 'घाटी' एक उपन्यास है जिसमें डॉ. रश्मि ने कश्मीरी पंडितों के पलायन की त्रासदी को आधार बनाकर लिखा है। उन्होंने उपन्यास के जरिए उस पीड़ा आदि को बयान किया है जिनसे मनुष्यता दो-चार हुई थी।
लेखक : डॉ. रश्मि
प्रकाशक : प्रभात प्रकाशन
किताब का लिंक : https://amzn.to/3t9qnH9
स्वदेश
यह पुस्तक एक उपन्यास है, जो यथार्थ के पंख लगाकर काल्पनिकता के धरातल पर एक सशक्त भारत की आधारशिला रखता है। 16 भागों में विभाजित इस उपन्यास में एक ऐसे सेवानिवृत्त प्राध्यापक की जिद में लिपटी जीवंतता को समेटा गया है, जो बौद्धिक प्रतिभा पलायन या ब्रेन ड्रेन के बहाव को रोकना अपना राष्ट्रधर्म मानते हैं। वैश्विक पटल पर भारतमाता के सम्मान की जीवंत गाथा को अमरत्व प्रदान करने के लिए नवयुवकों को स्वदेश में रहने के लिए एक वातावरण की संरचना करने का नवाचार करते हैं।
वह शैक्षणिक संस्थाओं, नवयुवकों व भारतीय परिवारों की चिर-परिचित मान्यताओं को अपने लक्ष्य के अनुरूप ढालने की चुनौती का सामना करते हैं। जनसामान्य की मानसिकता को परिवर्तित करने के लिए संघर्ष करते हैं।
प्राध्यापक अपना शेष जीवन स्वदेश आंदोलन को समर्पित कर देते हैं ताकि भारतमाता के माथे से पिछड़े राष्ट्र के चिह्न को मिटा सकें और बुढ़ापे से जूझते बूढ़े माँ-बाप को वृद्धाश्रम में न रहना पड़े; उन्हें परदेश में रहनेवाली अपनी संतान का मुँह देखे बिना तड़प-तड़पकर न मरना पड़े। अपनों से अपनों का अपनत्व बना रहे। इसके लिए प्रोफेसर एक मिशन छेड़ते हैं ‘स्वदेश’।
लेखक : ममता चन्द्रशेखर
प्रकाशक : प्रभात प्रकाशन
किताब का लिंक : https://amzn.to/3DIceFo
हौसले की ऊँची उड़ान
आई.आर.एस. सुरेन्द्र मोहन की यह प्रेरणादायक पुस्तक सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने की गौरवगाथा भर नहीं है, यह सलाम है उस जीवटता को, जो मनुष्य को सृष्टि का सर्वश्रेष्ठ जीव बनाती है। ‘हौसले की ऊँची उड़ान’ साहित्य से भी पहले एक भोगा हुआ यथार्थ है। इसमें प्रेम भी है और तड़प भी। संघर्ष भी है तो रस भी, कुटिलता भी है तो जिजीविषा भी, कमल और गुलाब है तो कीचड़ भी।
इस पुस्तक को लिखने का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का महिमामंडन नहीं है, उद्देश्य है युवाओं को कर्तव्यपथ पर पूरी लगन के साथ चलने के लिए प्रेरित करना। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारियों, परीक्षा व उसके बाद की पूरी प्रक्रिया की सजीव कहानी जो हर अभ्यर्थी को लगभग अपनी लगेगी क्योंकि सबसे संघर्ष, परिश्रम, सपने और भविष्य एक से होते हैं। सफलता के लिए आवश्यक सूत्रों को भी रेखांकित करता अत्यंत पठनीय उपन्यास है।
लेखक : सुरेन्द्र मोहन
प्रकाशक : प्रभात प्रकाशन
किताब का लिंक : https://amzn.to/3kPkScE
इमली का चटकारा
डॉ. योजना साह जैन का कहानी-संग्रह 'इमली का चटकारा' एक ख़ास पुस्तक है जिसमें कुल 12 कहानियाँ हैं। हर कहानी का अपना भाव है, रोचकता है। योजना साह की कहानियाँ समाज की बात करती हैं। कहानियाँ स्त्री-केन्द्रित हैं। यह उनका पहला कहानी-संग्रह है।
लेखक : डॉ. योजना साह जैन
प्रकाशक : प्रभात प्रकाशन
किताब का लिंक : https://amzn.to/38wPYAf