
महिलाओं को प्रेरित करने और उनके सशिक्तीकरण के लिए मेलिंडा गेट्स पिछले 20 वर्षों से कार्य कर रही हैं.
जब महिलाएं दुर्व्यवहार में फंस जाती हैं और अन्य स्त्रियों से अलग हो जाती हैं, हम हिंसा के ख़िलाफ खड़ी नहीं हो सकतीं, क्योंकि तब हमारे पास आवाज़ नहीं होती। लेकिन जब स्त्रियां एक-दूसरे के साथ इकट्ठा होती हैं, एक-दूसरे को शामिल करती हैं, अपनी कहानियों को एक-दूसरे को बताती हैं, अपने दुख को साझा करती हैं, हम अपनी आवाज़ को एक-दूसरे में पाती हैं। हम एक नई संस्कृति बनाती हैं - वह नहीं जो हम पर थोपी गई है, बल्कि वह जो हम अपनी आवाज़ और अपने मूल्यों के साथ बनाती हैं।
महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने और उनके सशिक्तीकरण के लिए मेलिंडा गेट्स पिछले 20 वर्षों से कार्य कर रही हैं। उनकी संस्था हर वह तरीका अपनाने की कोशिश में लगी जिससे विश्व भर की महिलाओं का जीवन संवरे, वे सपनों को पूरा कर सकें तथा बराबरी का दर्जा हर कोई महिला प्राप्त कर सके। मेलिंडा मानती हैं कि महिलाएं दुनिया बदल सकती हैं। किस तरह वे दुनिया बदल सकती हैं, यह इस किताब में उन्होंने बताने की कोशिश की है।
मंजुल प्रकाशन ने माक्रासॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स की पत्नी मेलिंडा गेट्स की पुस्तक ’The Moment of Lift’ का हिन्दी अनुवाद प्रकाशित किया है। अनुवादक हैं यामिनी रामपल्लीवार।
किताब में मेलिंडा कहती हैं,'हम मनुष्यों के लिए एक उत्थान के क्षण का आह्वान कैसे कर सकते हैं- और ख़ास तौर पर महिलाओं के लिए? क्योंकि जब आप एक महिला को ऊपर उठाने में मदद करते हैं, तो आप मानव-जाति को ऊपर उठाते हैं।'

लेखिका ने अपने बीस वर्षीय अनुभव को इस किताब के ज़रिए पिरोया है। उन्होंने इस दौरान जो सबक सीखे, जिन ख़ास लोगों से उन्होंने मुलाकात की, उनके अनुभवों को, उनकी कहानियों को भी इस किताब में दर्ज किया गया है। यह एक ख़ास किताब बन जाती है क्योंकि यह दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सों के अलग-अलग विचार वाले लोगों की ज़िन्दगी के हिस्सों को भी हमारे सामने लाती है।
लेखिका महिला उत्थान के बारे में प्रश्न करती हैं कि हम मनुष्यों के मोमेंट ऑफ़ लिफ़्ट यानी उत्थान का क्षण लाने के लिए क्या प्रयास कर सकते हैं- और ख़ास तौर पर स्त्रियों के लिए? इसका जवाब वे स्वयं देती हैं कि जब आप स्त्रियों की उन्नति करते हैं, तो आप मानवता को उन्नत करते हैं। उनके अनुसार स्त्रियों को ऊपर उठाने के लिए कभी-कभी केवल इतना करने की आवश्यकता होती कि उन्हें नीचे खींचना बंद कर दिया जाए।
मेलिंडा लिखती हैं,'अपनी यात्राओं के दौरान मैंने ऐसी लाखों स्त्रियों के बारे में जाना जो अपने लिए यह तय करना चाहती थीं कि बच्चे पैदा करना है या नहीं, और कब, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सकती थीं। उन्हें गर्भ-निरोधक उपलब्ध नहीं हैं। और ऐसे अनेक अधिकार और सुविधाएं हैं, जिनसे महिलाएं और लड़कियों को वंचित रखा गया है : यह तय करने का अधिकार कि विवाह किससे और कब किया जाए। स्कूल जाने का अधिकार। कमाई करने का। घर से बाहर निकल कर काम करने का। घर से बाहर घूमने-फिरने का। अपनी कमाई ख़र्च करने का। अपना बजट बनाने का।’
'स्त्रियों के सशक्तिकरण के मार्ग में शिक्षा एक महत्वपूर्ण कदम है - एक मार्ग जो अच्छे स्वास्थ्य, पोषण और परिवार नियोजन से शुरु होता है और आपको आय अर्जित करने, व्यवसाय चलाने, संगठन बनाने और नेतृत्व करने के लिए तैयार करता है।'

पिछले बीस वर्षों से मेलिंडा गेट्स लोगों की अति-महत्वपूर्ण आवश्यकताओं का (चाहे वो जहाँ भी रह रहे हों) समाधान खोजने के अभियान में लगी हुई हैं। इस पूरी यात्रा के दौरान, वह एक बात स्पष्ट रूप से जान चुकी हैं: यदि आप किसी समाज का उत्थान चाहते हैं, तो आपको स्त्रियों को आगे लाना होगा।
इस मार्मिक और दमदार पुस्तक में, मेलिंडा अपने काम और दुनिया भर की यात्रा के दौरान मिले प्रेरक लोगों से सीखे गए सबक़ साझा कर रही हैं। जैसा कि वह पुस्तक कि भूमिका में लिखती हैं, "मुझे यह पुस्तक उन लोगों की कहानियों को साझा करने के लिए लिखनी पड़ी, जिन्होंने मेरे जीवन को महत्व और उद्देश्य दिया है। मैं चाहती हूँ कि हम सभी, जहाँ भी हम रहते हैं, वहीं स्त्रियों के तरीकों को तलाशें।"
मेलिंडा चौकाने वाले आकड़ों के द्वारा एक अविस्मरणीय विवरण उपलब्ध कराती हैं, जिसमें वह उन मुद्दों को प्रस्तुत करती हैं जिन पर हमें सबसे अधिक ध्यान देने कि आवश्यकता है- बाल-विवाह और गर्भ-निरोधकों की उपलब्धता में कमी से लेकर कार्य-स्थल में लैंगिक पक्षपात तक। वह पहली बार निजी जीवन और स्वयं के वैवाहिक जीवन में समानता की यात्रा के बारे में लिख रही हैं। वह बताती हैं कि हमें कैसे दुनिया को एयर अपने आपको बदलने का इससे बेहतर अवसर कभी नहीं मिला।
भावना और स्पष्टता के साथ सुन्दर तरीके से लिख कर वह हमें विलक्षण स्त्रियों से परिचित कराती हैं और एक-दूसरे से जुड़ने कि शक्ति को दर्शाती हैं।
जब हम दूसरों को आगे बढ़ाते हैं, तो वे भी हमें आगे बढ़ने में मदद करते हैं।
The Moment of Lift
लेखिका : मेलिंडा गेट्स
प्रकाशक : मंजुल पब्लिशिंग हाउस
अनुवाद : यामिनी रामपल्लीवर
पृष्ठ : 280
यहाँ क्लिक कर पुस्तक प्राप्त करें : https://amzn.to/2DCgyMn