![]() |
हर किताब की अपनी ख़ासियत है. हर किताब एक शानदार दस्तावेज़ की तरह है. |
![]() |
The Prophet by Khalil Gibran. |
ख़लील जिब्रान की कृति 'दि प्रोफेट' एक महान कृति है। इसमें 28 काव्यात्मक निबंध लिखे गये हैं, जिनमें जीवन का सार है। इस पुस्तक में जिब्रान ने प्रेम, दुख, मित्रता, आनंद, अच्छाई, बुराई, आज़ादी, जीवन-मृत्यु आदि पर लिखा है। यह एक बेशकीमती किताब है।
The Prophet (Khalil Gibran)
Book Link : https://amzn.to/2W173gh
![]() |
1984 by George Orwell. |
जॉर्ज ऑरवेल का उपन्यास '1984' हालांकि 1948 में लिखा गया था लेकिन उन्होंने कल्पना के आधार पर भविष्य के बारे में लिखा। उन्होंने ऐसी सत्ता के बारे में लिखा जहां हर समय नागरिकों पर नज़र रखी जाएगी। उनकी हर गतिविधि सत्ता में बैठे लोगों से छिपी नहीं होगी। आज़ादी के कोई मायने नहीं होंगे। जो सत्ता के खिलाफ आवाज़ उठाने की कोशिश करेगा, उसे दबा दिया जाएगा। इस तरह यह पुस्तक भविष्य में होने वाली हलचलों के बारे में बहुत कुछ बताती है।
1984 (George Orwell)
Book Link : https://amzn.to/2WnNkGm
![]() |
The Great Gatsby by F. Scott Fitzgerald. |
एफ. स्कॉट फिट्जगेराल्ड की पुस्तक 'द ग्रेट गेट्सबी' चर्चित कृति है। यह उपन्यास पहली बार 1925 में प्रकाशित हुआ। यह अमेरिकी जीवन शैली की चमक-दमक और उसके अलग-अलग पहलुओं को छूता है। समाज, प्रेम, अलगाव, पैसा, असंतोष आदि पर इस उपन्यास में बताया गया है। यह उपन्यास आज के समय में भी उतना ही प्रासंगिक है।
The Great Gatsby (F. Scott Fitzgerald)
Book Link : https://amzn.to/3c2oUZQ