![]() |
ऐसी दो ख़ास किताबें प्रकाशित की हैं जो हर क्रिकेट प्रेमी को जरुर पढ़ना चाहिए. |
मंजुल प्रकाशन ने ऐसी दो ख़ास किताबें प्रकाशित की हैं जो हर क्रिकेट प्रेमी को जरुर पढ़नी चाहिए। एक किताब आपको क्रिकेट के हर पहलू से रुबरु कराएगी, तो दूसरी एक हममें भरे क्रिकेट के जुनून को ताज़ा कर देगी।
1. The Last Ball Six by Pradeep Kapoor : यह किताब शुरु से आखिर तक ह्यूमर से भरी है। इसके मुख्य पात्र टीटू से आपको प्यार हो जाएगा। वह तो क्रिकेट के लिए ही जीता है। एक तरह से उसकी ज़िन्दगी इस खेल के आसपास ही तैरती है। उसके लिए क्रिकेट एक धर्म है और वह उसकी पूजा करता है। टीटू टी-20 के दौर में उसका जबर्दस्त फैन हो जाता है। यह एक तरह से उसे नया जन्म मिलने के समान महसूस होता है। भारतीय प्रीमियर लीग देखने का अवसर मिलते ही वह सातवें आसमान पर खुद को पाता है। वहाँ ऐसा कुछ होता है जिसे इस किताब का टर्निंग पॉइंट कहा जा सकता है। उसके पसंदीदा खिलाड़ी का एक छक्का उसके लिए क्या लेकर आता है यह तो किताब पढ़कर ही पता लगाया जा सकता है। लेकिन यह किताब आपको पहले पन्ने से लेकर आखिर तक हंसाती-गुदगुदाती रहेगी। लेखक ने बहुत ही महीनता से हर घटना को लिखा है ताकि बोरियत न हो। वे खुद पाठक बनकर उसे लिखते-लिखते पढ़ते भी रहे होंगे जिस वजह से यह पुस्तक इतनी रोचक और जिंदादिल बन पायी है।
प्रदीप कपूर कई बेस्टसैलर पुस्तकों के लेखक हैं। उनकी किताबों का कई भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। वे डॉक्टर होने के नाते ज़िन्दगी को बारीकी से समझते हैं। उनका चटपटा अंदाज़ पाठकों को पसंद हैं।
किताब का लिंक : https://amzn.to/2XOof6P
2. For The Love of Cricket by Graham Tarrant : यह ऐसी किताब है जो क्रिकेट के बारे में हमें लगभग सबकुछ बताती है कि कैसे इस खेल की उत्पत्ति हुई और इस दौरान क्रिकेट कितना बदला। क्रिकेट पर ऐसी किताबें आसानी से उपलब्ध नहीं हैं जहाँ इस धड़कन वाले खेल का इतना स्पष्ट और सरल ब्यौरा दिया गया हो। इसे क्रिकेट की बेहद खास किताब कहा जाए तो अच्छी बात होगी। यदि क्रिकेट के बारे में जानना हो तो इस किताब को अपनी अलमारी में जगह जरुर दीजिए।
इस पुस्तक का रिव्यु यहाँ क्लिक कर पढ़ें >>
किताब का लिंक : https://amzn.to/2lT83QB