![]() |
क्योंकि अच्छी सेहत के लिए योग बहुत जरुरी है. |
शरीर को आकर्षक, सुंदर व सुडौल बनाएँ डाइट प्लान के साथ :
यह पावर योगा पर हिन्दी में पहली पुस्तक है। रक्षा मंत्रालय से पुरस्कार प्राप्त योगाचार्य राजीव जैन 'त्रिलोक’ की यह किताब हमें तनाव से मुक्त करने में सहायता करेगी। शरीर को आकर्षक, सुन्दर और सुडौल बनायेगी। साथ ही पाठकों को लंबे समय तक बेहतरीन स्वास्थ्य प्राप्त करने में मदद करेगी।
पावर योगा से मानसिक तथा शारीरिक रुप से लोगों को लाभ मिलता है। लेखक कहते हैं कि इससे हृदय की गति तेज़ होती है और तनाव कम होता है। इसके अभ्यास से पसीना आता है जो शरीर के अंदर मौजूद विषैले तत्वों को निष्कासित करता है।
योगाचार्य लिखते हैं कि पारंपरिक योग और पावर योगा में मुख्य अंतर श्वास एवं गति का है। पावर योगा हमारी मांसपेशियों की शक्ति विकसित करने में सहायक है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है तथा आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाता है। यह हमें ऊर्जावान रखता है और बेहतर जीवन जीने में कारगर है।
पावर योगा को करने के सरल तरीके बताने के साथ-साथ योगचार्य राजीव जैन की यह किताब चित्रों द्वारा अभ्यास के हर पहलू को समझाती है।
पावर योगा
लेखक : राजीव जैन 'त्रिलोक’
प्रकाशक : मंजुल पब्लिशिंग हाउस
पृष्ठ : 142
ISBN : 9788183224321
किताब यहॉं क्लिक कर खरीदें>>
108 कदमों की रोमांचक और स्वास्थ्यपरक यात्रा :
एक दशक से अधिक समय से योगाभ्यास कर रहीं कमलेश सिंह की यह किताब रोमांच और खोज से भरी हुई है। यह पाठकों को खुद को जानने का अवसर प्रदान करेगी तथा आसानी से स्वास्थ्य की उन्नत विधियाँ का पालन करना सिखाएगी। कमलेश सिंह के मुताबिक 108 अंक संसार में पवित्र अंक माना जाता है। इस पुस्तक में दिए 108 कदमों की यात्रा करें और देखें कि यह गूढ़ अंक आपको कहाँ ले जाता है। इस यात्रा की बदौलत आपको अनूठी नियामतें मिलें और अज्ञात के रोमांचक अनुभव हों।
इस पुस्तक में दर्ज योगासन का अभ्यास हर व्यक्ति कर सकता है। रोगों से मुक्ति के साथ मानसिक शांति मिलेगी। दरअसल शुरुआती तौर पर योग करने वालों के लिए यह पुस्तक सबसे श्रेष्ठ है। चित्रों के माध्यम से हर आसन को समझा जा सकता है। उसके क्या फायदे हैं होते हैं, तथा कब किया जाना चाहिए, यह भी विस्तार से बताया गया है। यह किताब हमें प्रेरित करती है ताकि हम अपना जीवन सरल, स्वस्थ और बेहतर बना सकें।
108 योग मुद्राएँ
लेखिका : कमलेश सिंह
अनुवाद : डॉ. सुधीर दीक्षित
प्रकाशक : मंजुल पब्लिशिंग हाउस
पृष्ठ : 272
ISBN : 9788183223140
किताब यहॉं क्लिक कर खरीदें>>