ये तीन किताबें अपनी अलग-अलग अंदाज में कही गयी कहानियों की वजह से पढ़ने का आनंद देती हैं। चाहें धीरज सिंह हों, एंटोनियो गोम्स या फिर टोनी फ्रांसिस हों, सभी ने पूरी शिद्दत के साथ ऐसा संसार रचने की कोशिश की है जिसे मजे लेकर पढ़ा जा सकता है। शर्त यह भी है कि ये किताबें बोर बिल्कुल नहीं करेंगी क्योंकि घटनाओं में ताजगी और रोचकता है।
Sins, The Gita & Karma (Dhiraj Singh) :
लेखक धीरज सिंह की यह पुस्तक दो अलग-अलग कहानियों के द्वारा जिंदगी की कहानी कहती है। सीधे और सरल शब्दों में लिखी गई यह किताब किसी भी आयु वर्ग द्वारा पढ़ी जा सकती है। पुस्तक की पहली कहानी शुरू से आखिर तक रोचक है। इस पुस्तक में लेखक ने सात भयानक पापों का जिक्र भी किया है, जो हैं- घमंड, लोभ, क्रोध, वासना, असंतोष, ईर्ष्या और आलस्य। ऐसा ईसाई धर्म में कहा गया है। पहली कहानी दो सगे भाइयों मुन्ना और जोगी की है। वे अपनी-अपनी तरह से सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हैं, एक अच्छे कामों से, दूसरा उसके विपरीत। सबकुछ अच्छा चलता है, लेकिन अंत में ऐसा कुछ घटता है जो पाठकों को हिला कर रख देता है।
दूसरी कहानी में क्रिश और अर्जत हैं। यह कहानी भी पहली कहानी की तरह तेजी से पढ़े जाने वाली और दिलचस्प मोड़ों से होते हुए गुजरती है। यह कहानी जिंदगी की वास्तविक सच्चाई से जुड़ी है। कर्म हमें प्रभावित करते हैं। यह गीता कहती है। अर्जत पर हत्या का आरोप लगता है। उसके बाद कहानी में क्या-क्या मोड़ आते हैं जो रोचकता बनाते हैं और हैरान करते हैं, यह किताब में पढ़ सकते हैं। धीरज सिंह की एक खास शैली है जो उन्हें सरल शब्दों लेकिन मजबूती से पाठकों को जोड़ने की कला में माहिर करती है।
लेखक: धीरज सिंह
प्रकाशक: मंजुल प्रकाशन
पृष्ठ: 231
किताब यहां क्लिक कर खरीदें
The Sting of Peppercorns (Antonio Gomes) :
एंटोनियो गोम्स की यह किताब हमें गोवा से रुबरु कराती है। कहानी भावनाओं से सराबोर होकर चलती है जिसमें हर मोड़ पर कुछ ऐसा घटता है जिसे पढ़कर हमें लगता है कि क्या वाकई ऐसा हो सकता है। समाज और संस्कृति की झलक देखकर मन में कई सवाल उचरते हैं। उच्च वर्ग और निम्न वर्ग की वास्तविकता भी यहां देखने को मिलती है। 1961 के बाद गोवा में पुर्तगाली राज समाप्त होने पर वहां एक परिवार के जरिये हालातों को बयान करने की कोशिश की गयी है। क्या बदलाव आये और किस तरह की जिंदगी वे जी रहे थे? विभिन्न पात्रों के जरिये जमीनी हालात उजागर करने की कोशिश की गयी है। पाउलो, रोर्बटो और अमांडा तथा उनके परिवार की यह कहानी रोचकता से भरी है।
लेखक: एंटोनियो गोम्स
प्रकाशक: Amaryllis (मंजुल प्रकाशन)
पृष्ठ: 251
किताब यहां क्लिक कर खरीदें
The Autograph Seeker (Tony V. Francis) :
टोनी फ्रांसिस की यह पुस्तक अपनी किस्म की पहली किताब है जिसमें एक कहानी में मशहूर हस्तियों जैसे अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर, सलमान खान, किरन बेदी, गुलजार आदि के ऑटोग्राफ का इस तरह इस्तेमाल किया गया है। इनके जरिये आपको उस काल का भी पता चलता रहता है जब ये लोग कुछ अलग कर रहे थे। यह किताब आपका सामान्य ज्ञान भी बढ़ाते हुए चलती है। स्कूल में पढ़ने वाला एक लड़का, एक गूंगी लड़की और मजेदार किस्से। एक थियेटर, उसके कलाकार और रोचक घटनाओं से भरपूर यह कहानी बहुत खूसबूरती से लिखी गयी है। एक बार आप पढ़ना शुरु कीजिये किसी फिल्म की तरह आप टोनी की कहानी में खो जायेंगे। ऐसा लगता है जैसे सबकुछ आपके सामने हूबूहू हो रहा हो। सबसे मजेदार गूंगी लड़की के संवाद हैं। उन्हें मुस्कान और हैरत के साथ पढ़ा जा सकता है।
लेखक: टोनी वी. फ्रांसिस
प्रकाशक: Amaryllis (मंजुल प्रकाशन)
पृष्ठ: 396
किताब यहां क्लिक कर खरीदें
किताब ब्लॉग के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या हमेंगूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...