स्वस्थ जिंदगी स्वस्थ सोच को जन्म देती है। सेहत से जुड़ी कुछ खास किताबों को समय पत्रिका आपके समक्ष लाया है जिन्हें पढ़कर आप अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं। इन किताबों में भरपूर जानकारी मिलेगी जिसकी आपको जरुरत है। शार्मेन डिसूजा, डाॅ. अबरार मुल्तानी, शिल्पा शेट्टी कुन्द्रा जैसे लेखकों की किताबों ने सेहत से जुड़े कई मिथकों को उजागर किया है। ये पुस्तकें स्वास्थ्य के प्रति हमारी सोच को नये सिरे से विकसित करती हैं। हमें यह विश्वास होता है कि सेहतमंद होना खुशहाल जिंदगी का शानदार नुस्खा है।
किचन क्लीनिक
शार्मेन डिसूजा द्वारा लिखी ‘किचन क्लीनिक’ हमारी किचन में मौजूद दैनिक उपभोग की सामग्री हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए रामबाण से कम नहीं। बहुत ही सरल भाषा में किताब हमें उन चीजों को इस्तेमाल करने की सलाह देती है जो हमारे आसपास ही हैं। उन्हें हमें बाहर कहीं से लाने की जरुरत नहीं क्योंकि वे औषधियां हमारे किचन की शोभा हैं। शार्मेन डिसूजा ने पुस्तक को जड़ी-बूटियों और उनके स्वस्थ रहने तथा जटिल बीमारियों से उपचार के बारे में चार भागों में सिलसिलेवार बहुत ही सरल, स्पष्ट तथा दिलचस्प भाषा में बताया है। किचन क्लीनिक वास्तव में ऐसी पुस्तक है जो हमारी शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए सुलभ और सस्ता तरीका उपलब्ध कराती है।
(Read Book Review of Kitchen Clinic>>)
लेखिका : शार्मेन डिसूजा
अनुवाद : नीलम भट्ट
प्रकाशक : मंजुल प्रकाशन/रैण्डम हाउस
पृष्ठ : 272
पुस्तक को यहां क्लिक कर खरीदें>>
बीमारियां हारेंगी
डाॅ. अबरार मुल्तानी की यह पुस्तक ऐसे तरीके सुझाती है जिससे हर कोई बीमार होने से खुद को बचा सकता है। किताब कहती है कि आइये हम फिर से अपने स्वास्थ्य को वैसा ही बना लें जैसा हमारे पूर्वजों का था। हमारी उन्नति की यात्रा का सम्पूर्ण आनंद बिना सेहत के अधूरा है। आइये हम बीमार होने की कभी न टूटने वाली श्रंखला को तोड़ें और बीमारियों को हरा दें। हम विजेता बनाने का प्रयास करें, क्योंकि ईश्वर ने हमें बीमारियों को हराने के सभी उपाय प्रदान किये हैं। आवश्यकता है उनका प्रयोग करने की, जो यह पुस्तक आपको सिखाएगी।
लेखक : डॉ. अबरार मुल्तानी
प्रकाशक : मंजुल प्रकाशन
पृष्ठ : 266
पुस्तक को यहां क्लिक कर खरीदें>>
द ग्रेट इंडियन डाइट
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की चर्चित किताब ‘द ग्रेट इंडियन डाइट’ भोजन से जुड़े हमारे बहुत से सवालों के जवाब देती है। यह किताब हर किसी के बारे में है। यह हमारे भोजन के तौर-तरीकों पर कोई शोध वगैरह नहीं है, मगर सरल भाषा में समझाने की कोशिश है कि अच्छे स्वास्थ के लिए भोजन का मतलब क्या है और डाइट बदलने से किस तरह हमारी जिंदगी खुशहाल बन सकती है। पुस्तक पढ़ने के बाद आप स्वयं महसूस करेंगे कि अभी तक आप भोजन के बारे में कई मिथक पाले हुए थे, वे टूट गए हैं। भारतीय भोजन दुनिया का सबसे श्रेष्ठ भोजन क्यों है, यह भी आपको इस पुस्तक में पता चलेगा।
(Read Book Review of The Great Indian Diet >>)
लेखक : शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और ल्यूक कुटिन्हो
अनुवाद : रचना भोला 'यामिनी'
प्रकाशक : प्रभात प्रकाशन
पृष्ठ : 208
पुस्तक को यहां क्लिक कर खरीदें>>
डाॅ. अबरार मुल्तानी की यह खासियत है कि वे रोग को खत्म करने के लिए रोगी की सोच को सकारात्मक करने की ओर जोर देते हैं। यदि हमने अपनी सोच को स्वास्थ्य के साथ अच्छी तरह जोड़ना शुरु कर दिया तो आधी बीमारियों तो यूं ही मिट जाएंगी। यह पुस्तक आपके हृदय और मस्तिष्क पर पड़े नकारात्मक विचारों की छाप को हटाने में मददगार साबित होगी तथा उनकी पुनरावृत्ति को रोकेगी। यह विचारों को नियंत्रित करने की कला सिखाएगी और सुखद परिणामों द्वारा आपके स्वास्थ्य एवं यौवन को नई ऊँचाई प्रदान करेगा।
लेखक : डॉ. अबरार मुल्तानी
प्रकाशक : मंजुल प्रकाशन
पृष्ठ : 272
पुस्तक को यहां क्लिक कर खरीदें>>
किताब ब्लॉग के ताज़ा अपडेट के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें या हमेंगूगल प्लस पर ज्वाइन कर सकते हैं ...